फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत, समय पर हो जाइए सचेत

Mon, 12 Apr 2021 03:38 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेता है - फोटो : अमर उजाला

Medically Reviewed by Dr. Manas Agrawal
डॉ मानस अग्रवाल
किशोर हॉस्पिटल, भोपाल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एम- न्यूरोलॉजी
अनुभव- 11 वर्ष

सिरदर्द एक ऐसी समस्या है, जिसे कि भारत में बहुत सामान्य माना जाता है। सिरदर्द सामान्य हो सकता है लेकिन यदि ये लंबे समय से बना हुआ है या सिर के किसी विशेष हिस्से को एक जैसा प्रभावित कर रहा है, तब इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है क्योंकि ऐसे समय में इस दर्द को सहा जाए या इसका खुद से ही उपचार कर लिया जाए तो यह आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेता है जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है. अगली स्लाइड्स से जानिए सिरदर्द किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। 

विज्ञापन

2 of 6
कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है - फोटो : pixabay

माइग्रेन
यदि आपको लंबे समय से सिरदर्द हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि यह माइग्रेन का संकेत हो सकता है। ज्यादा दिनों तक यदि सिरदर्द होता रहता है तो यह आपकी कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है। दर्द भी यदि सिर के आधे हिस्से में बना हुआ है और किसी प्रकार का शोर आपसे सहन नहीं हो पा रहा है तो आपको माइग्रेन हो सकता है। 

विज्ञापन

3 of 6
ब्रेन ट्यूमर का संकेत माना जाता है - फोटो : social media

ब्रेन ट्यूमर
यदि सिर के निचले हिस्से में दर्द बना ही हुआ है तो इसे ब्रेन ट्यूमर का संकेत माना जाता है। यदि सामान्य में कुछ समय के लिए ऐसा हो रहा है तो बिल्कुल संभव है कि यह चिंता, अनिद्रा या थकान से हो सकता है लेकिन अगर लंबे समय तक ऐसा चल रहा है तब इससे पहले की बहुत देर हो जाए, चिकित्सक को जरूर दिखा दें। 

4 of 6
यह इशारा उच्च रक्तचाप का है - फोटो : सोशल मीडिया

उच्च रक्तचाप 
यदि आपको निरंतर सिरदर्द हो रहा है, साथ ही आपको सिर में भारीपन लग रहा है और आंखों पर भी इसका प्रभाव आ रहा है तो यह इशारा उच्च रक्तचाप का है। ऐसे में कोई भी सिरदर्द की दवा खाने की बजाय अपने चिकित्सक को दिखाएं क्योंकि समय रहते यदि इसका सही इलाज नहीं हुआ तो यह आपके लिए घातक हो सकता है। ऐसे में मरीज को चक्कर आना, कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
आगे चलकर स्ट्रोक भी आ सकता है - फोटो : social media

खून का थक्का जमना
यदि आपको कभी-कभी ऐसा सिरदर्द होता है जो कि थोड़ी ही देर में असहनीय होने लगता है, तब तो चिकित्सक को फौरन दिखाएं क्योंकि यह स्थिति कई बार तब होती है जब आपके दिमाग में खून का थक्का जम गया हो। ऐसी स्थिति में यदि ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर स्ट्रोक भी आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑप्टिक नर्व प्रभावित होती है - फोटो : pixa

ऑप्टिक न्यूराइटिस
वैसे तो ऑप्टिक न्यूराइटिस आंख की बीमारी है जिसमें ऑप्टिक नर्व में सूजन आती है लेकिन इसके लक्षणों में आंख के पीछे वाले सिर के हिस्से में दर्द होने लगता है जो कि आगे चलकर आंखों की रोशनी को भी खराब करने लगता है। इस बीमारी में आंख से मस्तिष्क तक संदेश भेजने वाली ऑप्टिक नर्व प्रभावित होती है। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

नोट- यह लेख किशोर हॉस्पिटल के डॉक्टर मानस अग्रवाल से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर मानस अग्रवाल पिछले 11 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.आर मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर से ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें