फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में हमेशा मौजूद रहने वाली इन चीजों का इस्तेमाल करके रोकें नाक से बहने वाला खून

Mon, 12 Apr 2021 02:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नकसीर किसी की भी फूट सकती है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष 
गर्मियों में नकसीर की समस्या किसी को भी हो सकती है। बच्चा हो या बुजुर्ग नकसीर किसी की भी फूट सकती है। नकसीर फूटने के मुख्य कारण नाक की झिल्ली का सूख जाना या नाक के भीतर मौजूद छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं जब सिकुड़ने लगती हैं तो भी नाक से खून आने लगता है। नकसीर कोई गंभीर बीमारी नहीं है, इसका उपचार आसानी से घर पर ही किया जा सकता है। नकसीर फूटने पर नाक से खून कई सेकंड से लेकर मिनटों तक बह सकता है। ऐसे में घर में ही आसानी से उपलब्ध कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से चिकित्सक से जानिए नाक से खून आने पर कौनसे उपाय करना चाहिए। 

विज्ञापन

2 of 5
धनिया ठंडा होता है - फोटो : Social media

धनिया
नाक से बहने वाले खून को रोकने के लिए आप आसानी से धनिये का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना होगा। जब भी नकसीर फूटे, आपको धनिये की पत्तियों का पेस्ट बनाकर लेटकर इसे माथे पर लगाना है। धनिया ठंडा होता है जिस वजह से यह जल्द ही नाक से बहने वाले खून को रोक देगा। साथ ही यह नाक की एलर्जी को ठीक करने में भी सहायक है। 

विज्ञापन

3 of 5
आप तुलसी का सेवन जरूर करें - फोटो : iStock

तुलसी
यदि आपको गर्मियों में नाक से खून बहने की समस्या होती ही है तो ऐसे में आप तुलसी का सेवन जरूर करें और अचानक नकसीर फूटने पर तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसे अपनी नाक में डालें। जो लोग नकसीर की समस्या से परेशान ही रहते हैं, उन्हें इस घरेलू उपाय से बहुत जल्दी आराम पड़ता है क्योंकि यह सीधा तंत्रिका को आराम पहुंचाता है। 

4 of 5
आपको नमक के पानी का उपाय करना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया

नमक का पानी
गर्मियों में नाक की झिल्ली में नमी नहीं रहती है, वह सूख जाती है। इस वजह से भी बार-बार नाक से खून आता है। ऐसे में आपको नमक के पानी का उपाय करना चाहिए। इसके लिए आधा कप पानी लें, उसमें थोड़ा सा नमक डालें और अब इस पानी को बूंद-बूंद करके नाक में डालें। ऐसा करने से आपकी नाक की झिल्ली में नमी बनी रहेगी। जब नमी बनी रहेगी तो नाक से खून बहने की समस्या होगी ही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाक के पास लाकर सूंघते रहें - फोटो : Pixabay

प्याज
कई लोग नकसीर फूटने पर नाक में प्याज का रस डालते हैं, यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो प्याज का एक टुकड़ा लें और उसे नाक के पास लाकर सूंघते रहें, थोड़ी ही देर में नाक से खून आना बंद हो जाएगा। प्याज को एक अच्छा क्लॉटिंग एजेंट कहा जाता है। जिन लोगों की नकसीर बहती है, वे यदि अधिक तापमान में घर से बाहर निकलते हैं तो साथ में प्याज का टुकड़ा अवश्य रखें। खाने में प्रतिदिन प्याज का सेवन भी करते रहें। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें