मेडिकल साइंस में पर्सनालिटी, गतिविधियों और शारीरिक सक्रियता के आधार पर लोगों को दो हिस्सों में बांटा गया है- मार्निंग या डे पर्सन और दूसरा नाइट पर्सन जिसे नाइट पर्सन भी कहा जाता है। मार्निंग पर्सन का मतलब वे लोग जिनका दिमाग सुबह-दिन के समय अधिक सक्रिय होता है, सुबह आसानी से जल्दी उठ जाते हैं। इसके विपरीत नाइट पर्सन की सबसे अधिक उत्पादकता शाम या रात में देखी जाती है, हालांकि ये लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं आपकी पर्सनालिटी, सेहत और खान-पान के तरीकों को प्रभावित करती है।
इसी से संबंधित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि 'नाइट पर्सन' पर्सनालिटी वाले लोगों में मार्निंग पर्सन की तुलना में समय से पहले मृत्यु का खतरा अधिक हो सकता है। असल में ऐसे लोगों में शराब-धूम्रपान की आदत अधिक देखी गई है जो सीधे तौर पर कई क्रोनिक बीमारियों को बढ़ाने वाली स्थिति है।
तो अगर आप भी नाइट पर्सन हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है।