दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। अमर उजाला परिवार की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल की शुरुआत कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हो रही है, ऐसे में इस साल हम सभी को सेहत को लेकर विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना महामारी की दो लहरों में सभी का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, ऐसे में हमें संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने की योजनाओं पर काम करते रहने की जरूरत है।
साल 2020 और 2021 सेहत को लेकर काफी चुनौतिपूर्ण रहा है। इस दौरान कोरोना की आई दो लहरों ने लोगों को सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया। कोरोना का खतरा उन लोगों के लिए अधिक माना जाता है जिनकी इम्युनिटी कमजोर हो या जो पहले से ही गंभीर बीमारियों के शिकार हों। ऐसे में इस साल कोरोना के साथ सेहत से जुड़ी तमाम तरह की अन्य समस्याओं से बचे रहने के लिए हम सभी को हेल्दी लाइफ का रेजोल्यूशन लेना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं, इस साल शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए आपको किन बातों को गांठ बांध लेने की आवश्यकता है?