Intermittent Fasting Benefits: साल 2025 खत्म होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं, हम सभी 2026 के दहलीज पर खड़े हैं। नया साल हम सभी के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। इस नए साल में हम सभी अच्छी आदतें अपनाने का संकल्प लेते हैं। अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त ठीक करना है, तो इंटरमिटेंट फास्टिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कोई डाइट प्लान नहीं, बल्कि खाने का एक तरीका है, जिसमें आप एक निश्चित समय के दौरान ही भोजन करते हैं और बाकी समय उपवास रखते हैं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग का सबसे लोकप्रिय तरीका 16:8 का है, जिसमें आप 16 घंटे कुछ नहीं खाते और 8 घंटे के अंतराल में अपनी मील लेते हैं। जब हम उपवास के चरण में होते हैं, तो शरीर में इंसुलिन का स्तर गिर जाता है और कोशिकाएं जमा फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगती हैं। इस प्रक्रिया को 'मेटाबॉलिक स्विच' कहा जाता है।
अगर आप भी वजन करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करना चाहते हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। यह आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करेगा। साथ ही इस लेख में ये भी जानेंगे कि किन लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बचना चाहिए।