फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: साल 2022 होगा बच्चों के भविष्य के लिए खास, अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sat, 01 Jan 2022 06:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बच्चों की अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स - फोटो : Pixabay
नए साल का आगाज हो चुका है। साल 2022 कई मायनों में खास है। खासकर बच्चों के भविष्य के लिए यह साल बेहद अहम रहने वाला है। कोरोना महामारी की वजह से बच्चे स्कूल बहुत कम जा पाए हैं। आशा है कि इस साल बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर पाएंगे। संक्रमण से लड़ने के लिए एक मां को बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए और उनके खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। आईए आपको बताते हैं कि बच्चों के खाने में क्या शामिल करें जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। 

केले की दलिया

बच्चों को केले का दलिया बनाकर खिलाएं जो स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। केले की दलिया बच्चों के लिए उत्तम और अच्छा नाश्ता होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों के लिए केले की दलिया स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
बच्चों की अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स - फोटो : Pixabay
सब्जी की मिक्स खिचड़ी

बच्चों हरी हरी सब्जियों और दूसरी सब्जियों को मिलाकर खिचड़ी बना लें। सब्जी की मिक्स खिचड़ी बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी को और पौष्टिक बनाने के लिए जिन सब्जियों में ज्यादा फाइबर पाया जाता है, तो उसको ज्यादा मिला दें। वेजिटेबल खिचड़ी बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। 
विज्ञापन

3 of 4
बच्चों की अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स - फोटो : Pixabay

चुकंदर का बनाए पराठा 

बच्चों को चुकंदर का पराठा बनाकर खिलाना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरा होता है और फायदेमंद होता है। चुकंदर का पराठा बच्चे आसानी से खाते भी हैं, क्योंकि वह कलरफूल होता है। इसमें आप चीनी के साथ ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं जिससे स्वाद थोड़ा बदल जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
बच्चों की अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स - फोटो : Pixabay
इडली और सांभर खिलाएं

इडली और सांभर दक्षिण भारत के लोगों का बेहद पसंदीदा खाना है। चावल और उड़द की दाल का घोल का इस्तेमाल कर इडली बनाई जाती है। यह बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इडली और सांभर को बच्चों को नास्ते में खिला सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें