तुलसी के फायदे
- फोटो : iStock
तुलसी की पत्तियां बढ़ाती हैं इम्यूनिटी
प्रतिरक्षा की मजबूती के लिए तुलसी की पत्तियां लाभकारी हैं। आयुर्वेद में तुलसी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। ये संक्रमण से सुरक्षा देने के लिए आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर होती हैं। तुलसी की पत्तियों में फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सिडेंट यौगिक पाए जाते हैं, जो कई प्रकार के गंभीर रोगों से शरीर को सुरक्षित रखते हैं। इसमें विटामिन ए, सी के साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।