कोरोना के जोखिम कारक
- फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं सीडीसी विशेषज्ञ?
सीडीसी विशेषज्ञों ने बताया, हम यह समझने के लिए प्रयास कर रहे हैं कि नए वैरिएंट्स पहले की तुलना में कितने संक्रामक हो सकते हैं, यह उपचार के प्रति कितनी अच्छी प्रतिक्रिया देता है और यह लोगों को कितनी गंभीर रूप से प्रभावित करता है?
प्रारंभिक स्तर पर जोखिमों के मूल्यांकन में कहा गया है, BA.2.86 उन लोगों में भी संक्रमण पैदा कर सकता है जिन्हें पहले कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है या फिर जो पहले से संक्रमण के बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित किए हुए हैं। एजेंसी इस बात का भी मूल्यांकन कर रही है कि सितंबर में आने वाली नए वैरिएंट्स को लक्षित करने वाली खास वैक्सीन कितना असरदार हो सकती है?