फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से तो बचाने के साथ कोरोना वायरस को खत्म भी करता है इस फैब्रिक से बना मास्क: दावा

Sun, 31 May 2020 11:44 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
खास फैब्रिक से बनाया फेस मास्क - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही हाइजीन मेंटेन करने की सलाह दी जाती है। कोरोना वायरस को लेकर एक हालिया स्टडी में यह बात सामने आई है कि एक खास तरह के फैब्रिक से बना मास्क न केवल संक्रमण से बचाता है, बल्कि यह कोरोना वायरस को खत्म करने में भी कारगर हो सकता है। इंडिआना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नए फैब्रिक से यह खास फेस मास्क बनाया है।
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए मास्क है जरूरी(File Photo) - फोटो : PTI
  • अंग्रेजी वेबसाइट फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का दावा है कि इस मास्क को पहनने से संक्रमण से बचा जा सकेगा और साथ ही यह मास्क कीटाणुओं को मारने में भी कारगर है। इस फैब्रिक को एलेक्ट्रोसुटिकल फैब्रिक कहा जाता है। यह बैक्टीरियल संक्रमण से बचाता है, इसलिए इस फैब्रिक को एफडीए द्वारा घाव पर लगाने के लिए अप्रूव किया जा चुका है। 
विज्ञापन

3 of 8
Coronavirus Prevention Mask - फोटो : @ChandanSen
  • रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैब्रिक में मौजूद माइक्रोसेल बैटरीज इलेक्ट्रिकल फील्ड बनाती हैं, जिससे वायरस बेअसर हो जाता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस फैब्रिक से तैयार मास्क पहनने से संक्रमण से बचाव होता है और वायरस भी खत्म होता है। 

4 of 8
मास्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इस शोध के सामने आने के बाद वी डॉट डॉक्स(V.Dox) टेक्नोलॉजी ने इस फैब्रिक से मास्क बनाने के लिए आपातकालीन प्राधिकरण के लिए आवेदन कर दिया है। यह फैब्रिक कुछ साल पहले ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में बनाया गया था। इंडिआना यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसन के निदेशक चंदन सेन की लैब में इसे तैयार किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
Coronaindia - फोटो : @ChandanSen
  • दरअसल, चंदन सेन सर्जिकल घावों के बाद के बैक्टीरियरल संक्रमण को रोकने के लिए कारगर चीज बनाना चाहते थे और यह फैब्रिक उनके ही प्रयोगों का परिणाम है। दरअसल, बैक्टीरिया बायोफिल्म बनाने और एक दूसरे से जुड़ने के लिए इलेक्ट्रिकल सिग्नल का इस्तेमाल करते हैं। यह फैब्रिक उन्हें ऐसा करने से रोकती है। 
विज्ञापन

6 of 8
सिल्वर और जिंक के साथ तैयार किया एलेक्ट्रोसुटिकल फैब्रिक - फोटो : @ChandanSen
  • चंदन सेन ने सिल्वर और जिंक के साथ एक एलेक्ट्रोसुटिकल फैब्रिक तैयार किया जो माइक्रोसेल बैटरियों के तौर पर कार्य करता है और एक लो-लेवल इलेक्ट्रिकल फील्ड तैयार करता है। इलेक्ट्रिकल फील्ड, बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
विज्ञापन

7 of 8
यह मास्क संक्रमण रोकने में कारगर है - फोटो : Amar Ujala
  • बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चंदन सेन ने प्रयोग करना चाहा कि क्या यह मैटेरियल वायरस के संक्रमण की क्षमता पर भी असर कर सकता है। आखिर में नतीजा पाया कि यह संक्रमण रोकने में कारगर है। देखा गया कि इस कपड़े के संपर्क में आने के एक मिनट के अंदर ही वायरस की संक्रमण करने की क्षमता खत्म हो गई। 
विज्ञापन

8 of 8
मास्क संक्रमण रोकने में कारगर है - फोटो : PTI
दो तरह का मास्क बनाया जाएगा
  • अब, इस फैब्रिक से दो तरह का मास्क बनाए जाने की तैयारी है। पहला- वॉशेबल मास्क, जिसमें फैब्रिक की एक लेयर को हटाया जा सकेगा और दूसरा डिस्पोजेबल यानी सिर्फ एक बार इस्तेमाल करने लायक मास्क। कंपनी ने दोनों तरह के मास्क की कीमत तय नहीं की है, लेकिन इसे किफायती रखने की बात कही जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें