कोरोना के जोखिम कारक
- फोटो : istock
संक्रमण के मामलों के बढ़ने का कारण
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्को में संक्रामक रोग विशेषज्ञ, पीटर चिन-होंग कहते हैं, फिलहाल संक्रमण के मामलों के बढ़ने के लिए जिन दो कारकों को जिम्मेदार माना जा रहा है उनमें से एक नए म्यूटेटेड वैरिएंट्स की प्रकृति और दूसरी यहां सर्दियों की शुरुआत वाला मौसम है।
यह पिछले तीन वर्षों से पैटर्न रहा है, हर बार गर्मियों में संक्रमण के स्थिति काफी कंट्रोल हो जाती है जबकि सर्दियों में मामलों में बड़ी वृद्धि देखी जाती रही है। इसके अलावा वैरिएंट्स में म्यूटेशन भी बड़ा जोखिम है जिसको लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है।