पूरे दिनभर के भोजन में सुबह के नाश्ते को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सुबह के समय नाश्ते में पौष्टिक चीजों, फलों, नट्स और अंडों को शामिल करने की सलाह देते हैं। रात के 8-10 घंटे खाली पेट होने के बाद दिन की शुरुआत में आपके शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसके अलावा सुबह के समय मेटाबलिज्म भी सबसे अधिक सक्रिय होता है, इसलिए इस समय जितनी पौष्टिक चीजों का सेवन करेंगे शरीर को इससे उतना लाभ मिलता है।
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छा नाश्ता आपको सक्रिय, ऊर्जावान महसूस करने में मदद कर सकता है। प्रोटीन, विटामिन, खनिजों की सही मात्रा वाला संतुलित नाश्ता आपको काम करने के लिए शक्ति प्रदान करता है। हालांकि इस समय आहार में गड़बड़ चीजों का चयन आपके लिए समस्याओं को बढ़ाने वाला भी हो सकता है।
आइए जानते हैं कि नाश्ते में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?