XE वैरिएंट की संक्रामकता दर डेल्टा से अधिक
- फोटो : Pixabay
कितना खतरनाक होता है दो वैरिएंट्स का संयोजन?
प्रारंभिक शोध में XE वैरिएंट को अधिक संक्रामक जरूर बताया जा रहा है, पर वैज्ञानिकों की मानें तो दो वैरिएंट्स का संयोजन चिंता की बात नहीं है। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस कहते हैं, किसी भी कोरोना वायरस वैरिएंट्स के साथ दूसरे वैरिएंट के संयोजन से कोई बड़ी चिंता जैसी चीज नहीं है। यह क्रिया वायरस को स्वत: ही अपेक्षाकृत जल्दी मार देती है। हालांकि इसे हल्के में बिल्कुल नहीं लिया जाना चाहिए।