विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भले ही कोरोना को 'ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी' की सूची से बाहर कर दिया है, पर वैश्विक स्तर पर कोरोना अब भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यूके-यूएस सहित कई देशों में इसका जोखिम अब भी देखा जा रहा है। हाल के महीनों में कोरोना के सामने आए कुछ नए वैरिएंट्स के कारण अस्पतालों में भीड़ और स्वास्थ्य जोखिमों को भी बढ़ता हुआ देखा गया था।
वैज्ञानिक कहते हैं, कोरोना वायरस में लगातार म्यूटेशन जारी है, एक हालिया रिपोर्ट में शोधकर्ताओं की टीम ने कोरोना के दो नए वैरिएंट के सामने आने की जानकारी दी है।
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट्स में कोरोना के दो नए वैरिएंट्स के बारे में पता चला है, जो इस बात का संकेत हैं कि कोरोना वायरस खुद के जिंदा रखने के लिए लगातार उत्परिवर्तन कर रहा है, यह वैश्विक स्वास्थ्य के लिए बड़ा जोखिम हो सकता है। आइए जानते हैं कि ये दोनों नए वैरिएंट्स कितने चिंताकारक हैं और क्या इनसे आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में उछाल आने की आशंका है?