कोरोना के नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता
- फोटो : istock
भारत में XBB वैरिएंट के मामले
हालिया मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक देश के चार राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में XBB वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार (13 अक्टूबर) को इस वैरिएंट के पांच मामले रिपोर्ट किए गए हैं। लगभग दो हफ्तों में ओडिशा में XBB संक्रमण के 33, पश्चिम बंगाल में 17 और तमिलनाडु में 16 लोगों में इस वैरिएंट के कारण संक्रमण की पुष्टि की गई है।
इससे पहले हांगकांग के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, डेनमार्क और जापान में भी इस वैरिएंट के कारण संक्रमण देखा जा चुका है। आइए जानते हैं कि यह कितना खतरनाक हो सकता है?