कोरोना वायरस से बचाव जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बचाव के लिए क्या करने होंगे
डॉ शुचिन बजाज बताते हैं कि इस वेरियंट से बचने के लिए मास्क लगाना (घरों में भी) बहुत जरूरी हो जाएगा। इसके अलावा लोगों से कितनी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, सरकार को इस बारे में फिर से सोचने की जरूरत पड़ सकती है। सबसे महत्वपूर्ण, सिर्फ टीकाकरण को ही इससे बचाव का तरीका मानकर चलना होगा। सरकार को देश में टीकाकरण के अभियान में और तेजी लाने की जरूरत है। इस वेरियंट से बचने के लिए बड़ी आबादी का टीकाकरण बेहद जरूरी है।
-----------
स्रोत और संदर्भ:
Viet Nam detects COVID-19 variant combining Indian, British mutations
अस्वीकरण नोट: यह लेख वियतनाम के सरकारी पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं और उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स के संस्थापक और निदेशक डॉ सुचिन बजाज के सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। इसमें बताई गई किसी भी दवा के उपयोग को लेकर अमर उजाला कोई दावा नहीं करता है। अमर उजाला इस वेरियंट की पुष्टि भी नहीं करता है।