फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Test: RT-PCR जितना सटीक कोविड टेस्टिंग डिवाइस, सिर्फ चार मिनट में पता चल जाएगा कोरोना है या नहीं?

Fri, 11 Feb 2022 02:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना की जांच कैसे की जाए (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
पिछले दो साल से अधिक समय से दुनियाभर में कोरोना संक्रमण जारी है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर समय से संक्रमण की जांच हो जाए तो रोग का इलाज और इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए दो टेस्ट- आरटीपीसीआर और कोविड एंटीजन टेस्ट को सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें भी आरटी-पीसीआर टेस्ट का परिणाम सबसे सटीक होता है। कोरोना के अब तक सामने आए कई वैरिएंट्स का आसानी से पता लगाने में इस टेस्ट को सबसे कारगर माना जा रहा है। इस बीच हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने कोरोना की जांच के लिए एक और प्रभावी टेस्ट किट विकसित कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी वैज्ञानिकों ने एक नया कोविड-19 परीक्षण उपकरण तैयार किया है, जो संक्रमण का पता लगाने में काफी कारगर बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि आरटी- पीसीआर परीक्षणों के समान इसके परिणाम भी काफी सटीक हैं। इतना ही नहीं महज चार मिनट के भीतर ही इससे पता चल जाएगा कि आपको कोरोना है या नहीं?
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना जांच कैसे कराएं? - फोटो : PTI
वैज्ञानिकों ने तैयार किया नया कोविड टेस्टिंग डिवाइस
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई स्थित फुडन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने यह टेस्टिंग डिवाइस तैयार किया है। इसमें रोगियों के स्वैब का सैंपल लिया जाएगा। इसमें डीएनए से बने छोटे यांत्रिक घटकों का उपयोग किया गया है जिसके माध्यम से संक्रमण का पता लगाया जा सकता है। टेस्ट का परिणाम जानने के लिए इस टेस्टिंग डिवाइस को कंप्यूटर या स्मार्टफोन से जोड़ा जाता है। दावा किया जा रहा है कि यह आसानी से संक्रमण का पता लगाने में सहायक है। 
विज्ञापन

3 of 5
फोन से कनेक्ट करने पर चलेगा परिणाम का पता - फोटो : Pixabay
जल्द मिल जाएगा टेस्ट का रिजल्ट
नेचर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि यह टेस्ट कई मामलों में काफी बेहतर माना जा सकता है। यह टेस्ट सार्स-सीओवी-2 न्यूक्लिक एसिड का पता लगाने, संचालन में आसान, उच्च संवेदनशीलता और बेहतर पोर्टेबिलिटी के साथ तेजी से संक्रमण का पता लगाने में मदद कर सकता है। कोरोना की जांच करना इस किट के माध्यम से काफी आसान हो सकता है। आरटी-पीसीआर परीक्षणों के विपरीत, इस नए उपकरण में प्रयोगशाला विश्लेषण की आवश्यकता भी नहीं होगी, जिससे कम समय में संक्रमण का पता लगा पाना आसान होगा। 

4 of 5
आरटी-पीसीआर जितना प्रभावी है यह डिवाइस - फोटो : iStock
अध्ययन में पाया गया असरदार
रिपोर्ट के मुताबिक इस टेस्ट की प्रभाविकता के बारे में जानने के लिए 33 लोगों को परीक्षण किया गया, जिनको आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। इन लोगों का सिर्फ चार मिनट में टेस्ट करके कोरोना की जांच की गई। इतना ही नहीं शोधकर्ताओं का कहना है कि इस टेस्ट से गलत रिपोर्ट आने की आशंका भी कम है। कोरोना की आसानी से जांच के लिए इस टेस्ट किट को काफी बेहतर माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोविड की जांच कैसे करें? - फोटो : pixabay
क्या कहते हैं शोधकर्ता?
शोधकर्ताओं का कहना है कि आमतौर पर मौजूदा समय में कोरोना की जांच के लिए घंटों से लेकर एक दिन की आवश्यकता होती है, इस क्रम में इस टेस्टिंग किट के माध्यम से कम समय में ही रोग की जांच करना आसान होगा।  कोविड -19 के अलावा, मॉलिक्यूलर इलेक्ट्रोमैकेनिकल सिस्टम कुछ ही मिनटों में अन्य बीमारियों के सटीक निदान में मददगार हो सकता है। फिलहाल यह टेस्ट लोगों के लिए कब तक उपलब्ध होगा इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया गया है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें