फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कोरोना का नया स्ट्रेन है 'धोखेबाज’, जांच से भी पता लगाना हुआ मुश्किल

Sat, 20 Mar 2021 01:07 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब फ्रांस में मिले कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन ने लोगों को अचंभे में डाल दिया है। असल में यह नया स्ट्रेन जांच में भी सामने नहीं आता है। फ्रांस में कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं जहां पर वायरस से संक्रमित होने के बावजूद लोगों के जांच की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नाक से किए जाने वाले आरटीपीसीआर टेस्ट को वायरस का यह नया स्ट्रेन धोखा दे रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इस नए स्ट्रेन के बारे में वैज्ञानिकों का क्या कहना है?

विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना के हाल ही में आए 79 नए मामलों में 8 मरीजों में इस नए तरह के स्ट्रेन देखने को मिले हैं। यहां आश्चर्यजनक बात यह है कि मरीजों में लक्षण दिखने के बावजूद उनकी जांच के परिणाम नकारात्मक आ रहे हैं, इससे स्पष्ट होता है कि यह नया स्ट्रेन जांच के तरीके को धोखा दे रहा है।

विज्ञापन

3 of 4
coronavirus in jammu kashmir, covid-19, plasma therapy in Srinagar, doctor donated plasma - फोटो : अमर उजाला

फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने एक रिपोर्ट में इस नए स्ट्रेन के बारे में बताया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस नए स्ट्रेन की पहचान फिन-796एच के रूप में हुई है। वायरस का यह स्ट्रेन नाक के माध्यम से होने वाले कोरोना की जांच मे पकड़ में नहीं आ रहा है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि इस स्ट्रेन का स्पाइक प्रोटीन कई बार म्यूटेट हो चुका है, यही कारण है कि सामान्य आरटीपीसीआर टेस्ट में यह पकड़ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

4 of 4
new Corona strain - फोटो : iStock

कई देशों में देखे जा रहे हैं नए नए स्ट्रेन
इससे पहले यूक्रेन के बुकोविना क्षेत्र में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। इसे ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन से काफी मिलता-जुलता माना जा रहा है। इस स्ट्रेन में ऐसे खासियत हैं, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अब तक पंजीकृत नहीं किया गया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें