केला
- फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, पोटेशियम की कमी से पॉलीयूरिया के साथ-साथ झुनझुनी, सुन्नता और मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। बता दें कि लंबे समय तक हाइपोकैलिमिया किडनी समस्याओं को बढ़ा सकता है, जिसका असर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में आप पोटेशियम युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। केला, आलू, पालक, और एवोकाडो जैसे खाद्य पदार्थ पोटेशियम की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।