गर्दन की मोटाई बढ़ा सकती है सेहत के लिए मुश्किलें
- फोटो : Amarujala.com/AI
गर्दन का आकार बढ़ना खतरे की घंटी
हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों की गर्दन 16 इंच और महिलाओं की 13.5 इंच से ज्यादा थी, उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस सहित दूसरी बीमारियों का जोखिम सामान्य से ज्यादा पाया गया है। यह समस्या आगे चलकर डायबिटीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है।
डॉक्टर आमतौर पर हमारे शरीर के वजन और लंबाई को देखकर बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) निकालते हैं। इसके आधार पर पता लगाया जाता है कि हमारा वजन सामान्य है या मोटापे की श्रेणी में आता है।
- बीएमआई 25 या इससे अधिक होने पर व्यक्ति को ओवरवेट यानी सामान्य से ज्यादा वजन वाला माना जाता है।
- वहीं, बीएमआई 30 या इससे अधिक होने पर उसे मोटापे की श्रेणी में रखा जाता है।
- इससे पहले हुए अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है जिन लोगों का बीएमआई सामान्य है, उन्हें भी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है।
शिकागो में आयोजित अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के साइंटिफिक सेशंस में प्रस्तुत किए गए इस अध्ययन में गर्दन के आकार और इसके कारण होने वाली समस्याओं को लेकर भी अलर्ट किया गया है।