Fasting Preparation Guide: नवरात्रि का पावन पर्व 9 दिनों का व्रत केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का भी एक अच्छा तरीका है। यह व्रत भले ही हमारी श्रद्धा का प्रतीक हो, लेकिन इसे सही तरीके से न किया जाए तो हमारे सेहत पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। अक्सर कुछ लोग व्रत शुरू होने के दिन ही अपनी खान-पान की आदतों को अचानक बदल देते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा और पोषक तत्वों की कमी का सामना करना पड़ता है।
इसी समस्या को उजागर करते हुए, मशहूर डॉक्टर मल्हार गणला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 9 दिन का व्रत करने के लिए इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी इस साल व्रत रख रहे हैं, और इसकी तैयारी 20 दिन पहले से ही कर रहे हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि डॉक्टर व्रत करने से पहले किस तरह के बदलाव का सुझाव देते हैं।