कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?
- फोटो : Adobe stock photos
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
एआईसीआर के शोधकर्ताओं में से एक डॉ नवीद सालेह (एमडी) बताते हैं, अनुसंधान से पता चलता है कि विभिन्न प्रकार की सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, बीन्स और अन्य पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों में कैंसर के जोखिम को कम करने वाले गुण मौजूद हो सकते हैं। प्रयोगशाला अध्ययनों में पाया गया है कि कई प्रकार के खनिज, विटामिन, और फाइटोकेमिकल्स कैंसर रोधी गुणों से भरपूर हो सकते हैं, जिनका सेवन करना इस गंभीर रोग के खतरे को कम कर सकता है।
ब्लूबेरी में कई फाइटोकेमिकल्स और पोषक तत्व होते हैं। प्रयोगशाला अध्ययनों में इसमें कैंसर रोधी प्रभावों के बारे में पता चलता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि ब्लूबेरी खाने से रक्त में एंटीऑक्सीडेंट की गतिविधि बढ़ती है, साथ ही यह डीएनए क्षति को रोकने की क्षमता भी सहायक हो सकती है। पराबैंगनी विकिरण के लंबे समय तक संपर्क के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, त्वचा कैंसर के जोखिम को बढ़ा देती है, ब्लूबेरी को इसमें भी फायदेमंद पाया गया है।