उपवास में सेहत का ख्याल रखने के तरीके
- फोटो : iStock
फल सब्जियों का सेवन
व्रत में फल और सब्जियों के सलाद का सेवन कर सकते हैं। एक या अधिक तरह के मौसमी फल, जैसे कि सेब, अनार, पपीता और केला पर्याप्त मात्रा में ले सकते हैं। गैर मौसमी फल, जैसे तरबूज, खरबूजा और संतरे का सेवन करने से बचें। सब्जियों में खीरा, टमाटर, चुकंदर, हरा धनिया और शकरकंद आदि पर सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर खा सकते हैं।