भीषण गर्मी सेहत के लिए बढ़ा सकती है मुश्किलें
- फोटो : Freepik.com
ओपीडी में बढ़ रहे मरीज, लू से बचने की सलाह
वहीं इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ. सुदीप खन्ना कहते हैं बीते हफ्तों बढ़ी गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
- थकान, कमजोरी, दस्त, उल्टी, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षणों के साथ कई मरीज इमरजेंसी डिपार्टमेंट और ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
- लंबे समय तक धूप में रहने वालों में इस तरह का खतरा ज्यादा देखा जा रहा है।
गर्मी और इसके कारण होने वाली समस्याओं से बचने के लिए, दोपहर के समय बाहर जाने से बचें। सुबह जल्दी या देर शाम को बाहर निकलना बेहतर रहेगा। हमेशा अपने साथ पानी रखें और अगर डॉक्टर ने मना न किया हो, तो पानी में नमक और चीनी मिला लें। हल्के कपड़े पहनें और सीधी धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें।
गंभीर मामलों में, हीट स्ट्रोक (लू) का खतरा हो सकता है, जिससे भ्रम, बेहोशी और जानलेवा बीमारी की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टरी मदद लेना बहुत जरूरी हो जाता है।