National Nutrition Week 2022: आज से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हर साल एक सितंबर से सात सितंबर के बीच भारत में पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इस मौके पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। दरअसल, भारत स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भले ही कार्य कर रहा हो लेकिन लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता के अभाव के कारण रोगियों का आंकड़ा स्वास्थ्य सुविधाओं से ज्यादा ही रहता है। आजकल की बिगड़ी जीवनचर्या और गलत खानपान इसकी एक बड़ी वजह है। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन की आवश्यकता है। पोषण की पूर्ति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत की थी। हर साल एक निर्धारित थीम के साथ राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स में जानिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कब और क्यों मनाने की शुरुआत हुई, इस साल की थीम क्या है।