National Doctors Day 2026: आज 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है। बहुत से लोगों को इस दिन के पीछे के इतिहास का नहीं पता है। ऐसे में हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है?
- फोटो : AI
National Doctors Day 2026: डॉक्टर केवल बीमारियों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हैं। ऐसे में हर साल 1 जुलाई को पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन डॉक्टरों को समर्पित है, जो अपनी मेहनत, सेवा और समर्पण से लोगों की जिंदगी बचाने का काम करते हैं।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्व को भी रेखांकित किया जाता है। हालांकि, आज भी कई लोगों को यह जानकारी नहीं है कि भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे का इतिहास क्या है।
तो आइए इस लेख में आपको बताते हैं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास, इस साल की थीम, इसका महत्व और इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
विज्ञापन
2 of 5
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है?
- फोटो : adobestock
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास
यह दिन देश के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती की स्मृति में मनाया जाता है। उनके चिकित्सा और समाज सेवा के असाधारण योगदान को सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1991 में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
विज्ञापन
3 of 5
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है?
- फोटो : Freepik.com
क्या है इस साल की थीम
"Behind the Mask: Who Heals the Healers?"
इस वर्ष की थीम इस बात पर जोर देती है कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी इंसान हैं। लगातार लंबे समय तक काम करना, मानसिक दबाव, भावनात्मक तनाव और पेशेवर चुनौतियां उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती हैं। इसलिए डॉक्टरों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, जितनी मरीजों की।
4 of 5
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है?
- फोटो : Freepil.com
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्व
डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर।
स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को पहचान देना।
समाज में चिकित्सा पेशे के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन पर चर्चा को बढ़ावा देना।
युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में सेवा भावना के लिए प्रेरित करना।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है?
- फोटो : Freepik.com
कैसे मनाया जाता है Doctors Day?
अस्पतालों में सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।
उत्कृष्ट चिकित्सकों को पुरस्कार दिए जाते हैं।
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
मेडिकल कॉलेजों में सेमिनार और व्याख्यान आयोजित होते हैं।
सोशल मीडिया पर डॉक्टरों को धन्यवाद देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं।
-------------- नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।