खान पान में करें सुधार
- फोटो : Freepik.com
उपाय 3: आहार होना चाहिए पौष्टिक
पौष्टिक आहार संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है, इससे कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है। भोजन में फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और स्वस्थ वसा से भरपूर चीजों को शामिल करें। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोशिकाओं को होने वाली क्षति से बचाने और कैंसर के जोखिमों को कम करने में इससे मदद मिल सकती है।
अमेरिकन इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च ने एक शोध में बताया कि फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, बीन्स और अन्य पौधों के खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार फेफड़े, कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर जैसे कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।