हार्ट की समस्याएं
- फोटो : Adobe stock Images
दिल में सूजन का क्या मतलब है?
दिल में सूजन को आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है कि हृदय की मांसपेशियों के अंदर सूजन और उससे जुड़े बदलाव होने लगते हैं। कार्डियक सारकॉइडोसिस में शरीर की सूजन संबंधी बीमारी हृदय को भी प्रभावित कर सकती है।
- यह समस्या कई बार शुरुआत में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के रहती है, इसलिए लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि दिल की मांसपेशियों में बदलाव शुरू हो चुके हैं?
- एम्स के अध्ययन में मरीजों की औसत उम्र 38 साल थी। इनमें 68.4 फीसदी को धड़कनों के तेज या अनियमित होने और 52.63 फीसदी को सांस फूलने की शिकायत थी। एमआरआई में 63.15 फीसदी मरीजों में मायोकार्डिटिस बीमारी से जुड़े संकेत मिले।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बीमारी की केवल लक्षणों के आधार पर पहचान कर पाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए हृदय की विस्तृत जांच महत्वपूर्ण हो जाती है। अगर आपमें लगातार धड़कनों की अनियमितता की समस्या बनी हो, बिना स्पष्ट कारण के सांस फूलती हो तो डॉक्टर से मिलकर कारणों का पता लगाना जरूरी हो जाता है।