फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: इस फल के साथ इसके बीज भी हैं काफी फायदेमंद, हृदय-आंख और वजन सबके लिए फायदेमंद

Thu, 21 Jul 2022 07:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मौसमी फलों के सेवन से होने वाले लाभ - फोटो : iStock
मौसमी फलों का सेवन करना आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है, बेहतर सेहत के लिए सभी लोगों को इसे आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। फल न सिर्फ आपके पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करने में सहायक हैं साथ ही इससे कई तरह की बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। कुछ फलों के साथ-साथ उसके बीजों को भी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है, खरबूजा ऐसी ही एक बेहद पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक फल रहा है।

खरबूजा, मुख्यरूप से गर्मियों में मिलने वाला फल है। इसमें हल्का मीठा और पानी जैसा स्वाद होता है, इसे हाइड्रेशन के लिए बहुत कारगर माना जाता है। खरबूजा या मस्कमेलन के फल के साथ इसके बीजों को भी फायदेमंद माना जाता है। इस फल में कार्बोहाइड्रेट, डायट्री फाइबर, विटामिन ए, सी, बी और मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई प्रकार के लाभ दे सकते हैं।

आइए खरबूजा खाने से होने वाले फायदे और इसके साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खरबूजा खाने के फायदे और साइड-इफेक्ट्स - फोटो : iStock
हाइड्रेशन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद 

खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ आवश्यक पोषक तत्वों की भी पूर्ति करता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ गर्मी से भी बचाता है। इसके अलावा खरबूजा प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में आसानी होती है। यह विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है जो शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को उत्तेजित करके प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

3 of 5
खरबूजा में विटामिन्स और पोषक तत्व - फोटो : Pixabay
आंखों और हृदय की सेहत के लिए बेहतर

खरबूजा विटामिन-ए से भरपूर होता है, इसलिए इसे आंखों की स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह आपकी दृष्टि में सुधार करने और मोतियाबिंद को रोकने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि हाई विटामिन-ए वाले खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन से मोतियाबिंद का जोखिम 40% तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा ये पोटेशियम से भी भरपूर होते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है।

4 of 5
खरबूजे के बीज के लाभ - फोटो : iStock
खरबूजे के बीज के लाभ

खरबूजे के फल के साथ इसके बीज के भी लाभ हैं। खरबूजे के बीज पोटेशियम से भरपूर होते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक है। इसके अलावा इन बीजों में फोलेट की भई अच्छी मात्रा पाई जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक है। खरबूजे के बीज उन लोगों के लिए वरदान हैं जो अक्सर एसिड रिफ्लक्स या पेट की अन्य समस्याओं से पीड़ित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खरबूजा से पाचन की समस्याएं - फोटो : iStock
खरबूजे के संभावित साइड-इफेक्ट्स

खरबूजे के वैसे तो कोई नुकसान नहीं होते हैं, हालांकि कुछ स्थितियों में इसके कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है, जो काफी अधिक है, ऐसे में यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इसके अलावा कुछ चीजों के साथ खरबूजे के सेवन के कारण गैस्ट्रो की समस्या जैसे कब्ज या अपच का खतरा हो सकता है, इससे बचाव किया जाना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें