फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: पेशाब का ऐसा रंग लिवर की बीमारियों का हो सकता है संकेत, जानिए रंग में बदलाव से सेहत का हाल

Thu, 21 Jul 2022 05:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पेशाब के रंग से जानें सेहत का हाल - फोटो : सोशल मीडिया
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी लोगों को शरीर में हो रहे बदलावों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आपको शरीर में कुछ भी असामान्य सा लगे तो इसे गंभीरता से लें और किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ऐसा करके आप किसी गंभीर खतरे से खुद को बचा सकते हैं। जैसे आंखों या पेशाब के रंग में बदलाव आदि।

पेशाब के रंग में नजर आने वाला परिवर्तन कुछ गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है, ऐसे में इसे लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पेशाब की जांच के आधार पर शरीर में हो रही समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है, यही कारण है कि कुछ बीमारियों में डॉक्टर पेशाब के जांच की सलाह देते हैं।

डॉक्टर मूत्र के मानक रंग को "यूरोक्रोम" कहते हैं। मूत्र में स्वाभाविक रूप से एक पीला रंगद्रव्य होता है। जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो आपका मूत्र हल्का पीला या करीब-करीब साफ रंग का होता है, हालांकि शरीर में पानी की कमी में इसका रंग गहरा या हल्का भूरा हो रहा है। इसी तरह से अलग-अलग तरह की बीमारियों में पेशाब के रंग में बदलाव देखा जा सकता है। कुछ स्थितियों में पेशाब का रंग काला, लाल, गुलाबी भी हो सकता है, इस तरह के रंग कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि पेशाब के रंग के आधार पर किस प्रकार से शरीर की समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
पेशाब औऱ सेहत का हाल - फोटो : istock
साफ रंग का पेशाब

पेशाब का रंग सामान्यतौर पर साफ रहता है, यह संकेत है कि आप अधिक पानी पी रहे हैं। हालांकि कुछ स्थितियों में इसे लिवर की कई तरह की समस्याओं जैसे सिरोसिस और वायरल हेपेटाइटिस का संकेत माना जा सकता है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं फिर भी पेशाब का रंग साफ है, तो आपको अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करने आवश्यकता है। हालांकि साफ रंग के पेशाब से खुद बीमारियों का पता लगा पाना कठिन हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पेशाब में का रंग गुलाबी होना - फोटो : Pixabay
पेशाब का रंग गुलाबी होना

यदि आपके पेशाब का रंग लाल या गुलाबी दिखाई दे रहा है तो घबराएं नहीं, कई बार कुछ चीजें खाने के कारण भी पेशाब के रंग में ऐसा बदलाव दिखाई दे सकता है। हालांकि अगर यह बदलाव लंबे समय तक बना रहता है तो इस बारे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। कुछ स्थितियों में हेमट्यूरिया जैसी समस्याओं के कारण भी इस तरह का बदलाव देखा जा सकता है।  हेमट्यूरिया को मूत्र में लाल रक्त कोशिकाओं की उपस्थिति को दर्शाता है।

4 of 5
पेशाब के रंग पर दें ध्यान - फोटो : iStock
नारंगी रंग का पेशाब

पेशाब का रंग नारंगी बना रहना साथ में शौच का रंग हल्का होना रक्तप्रवाह में  पित्त के प्रवेश की स्थिति को दर्शाता है। इस स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होती है। कुछ लोगों में पीलिया की शुरुआती स्थिति में भी पेशाब में इस तरह की समस्या देखी जा सकती है। यदि आपको भी पेशाब में कुछ समय से इस तरह का बदलाव नजर आ रहा है तो इस बारे में तुंरत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करके इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेशाब में पीलापन - फोटो : pixabay
पेशाब के रंग में पीलापन

पीले रंग का पेशाब होना अन्य दूसरे रंगों की तुलना में अधिक आम माना जाता है, इसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले अगर आप सामान्य से कम मात्रा में पानी पीते हैं तो पेशाब में इस तरह का बदलाव आ सकता है। वहीं यदि पेशाब गाढ़ा पीला है और आंखों में भी पीलापन है तो इसे पीलिया के संकेत के तौर पर देखा जाता है। इसमें तुरंत किसी डॉक्टर से मिलकर इलाज प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें