आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के चलते ब्लडप्रेशर की समस्या महिलाओं में आम हो गई है। जिसे महिलाएं काफी आम बात मानती हैं पर ऐसा नहीं है। क्योंकि ब्लडप्रेशर की समस्या आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के दवाएं इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि संगीत सुनने से ब्लड प्रेशर के लिए इस्तेमाल की गई दवाओं का असर बढ़ता है। यह हम नहीं बल्कि एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। आइए जानते हैं कि तरह संगीत दवाओं के असर में करता है मदद।
विज्ञापन
2 of 4
music
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर होने पर क्लासिकल म्यूजिक सुनती हैं तो एंटी-हाइपरटेंसिव दवाओं का असर बढ़ जाता है। साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि दवा लेने के बाद संगीत सुनने से हाई बीपी बहुत हद तक कंट्रोल हो जाता है। स्टडी कोऑर्डिनेटर वाइटर एनग्रेसिया वेलेन्टी का कहना है कि म्यूजिक सुनने से हार्ट बीट बेहतर हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 4
music
- फोटो : social media
इस अध्ययन में हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीजों पर म्यूजिक के असर की स्टडी की गई, जिसमें पाया गया कि म्यूजिक सुनते ही दवा लेने के बाद एक घंटे के भीतर हार्ट बीट में काफी सुधार होती है। स्टडी करने वालों ने यह भी कहा कि म्यूजिक सुनने से मरीजों पर दवाओं का असर बेहतर दिखाई दिया। शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि म्यूजिक से पैरासिम्पेथिटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है। इससे गेस्ट्रोइन्टेस्टाइल एक्टिविटी बढ़ती है और एंटी हाइपरटेंसिव दवाओं का असर बढ़ जाता है।
इस रिसर्च के मुताबिक संगीत अब केवल मनोरंजन का ही नहीं बल्कि हेल्दी रहने का साधन भी है। इसके लिए क्लासिकल गाने व इंस्ट्रूमेंटल गाने भी सुन सकते हैं, जिससे आप रिलैक्स हो सकते हैं। नोटः अगर आप किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।