पाचन तंत्र की समस्याएं और कैंसर
- फोटो : adobe stock images
कोलोरेक्टल कैंसर
पुरुषों में कोलोरेक्टल कैंसर जिसे बाउल या कोलन कैंसर के नाम से भी जाना जाता है, इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की साल 2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पुरुषों में कोलोरेक्टल कैंसर के मामलों में पिछले एक दशक में काफी बढ़ोतरी हुई है। दुनियाभर में पुरुषों में यह तीसरा सबसे आम कैंसर है।
- खराब आहार (जैसे प्रोसेस्ड मीट), फाइबर की कमी, शराब-धूम्रपान और मोटापा जैसी स्थितियां इसके जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
- अगर आपको लंबे समय से मल त्याग में दिक्कत, पेट दर्द, थकावट, वजन घटने जैसे समस्याएं बनी हुई हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के अलावा फेफड़े, मुंह, लिवर, कोलोरेक्टल और मूत्राशय कैंसर का खतरा भी बहुत अधिक होता है। समय रहते इनका निदान हो जाए तो इलाज संभव है और जान बचने की संभावना भी बढ़ जाती है। अपने लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहें।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।