फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद अब इस देश में फैल रही रहस्यमय बीमारी, लोगों को किया गया क्वारंटीन

Sun, 22 Nov 2020 02:49 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी का कहर अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि कई जगहों पर नई-नई बीमारियों के बारे में भी सुनने को मिल रहा है। ताजा मामला पश्चिमी अफ्रीका के सेनेगल के डकार का है, जहां समुद्र में मछली पकड़ने गए 500 से ज्यादा मछुआरों में त्वचा से जुड़ी रहस्यमय बीमारी पाई गई है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, स्वास्थ्य सूचना और शिक्षा के राष्ट्रीय निदेशक ने बताया कि मछुआरों को क्वारंटीन किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। साथ ही इस रहस्यमय बीमारी के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रहस्यमय बीमारी का पहला मामला 12 नवंबर को सामने आया था। दरअसल, समुद्र में मछली पकड़ने गए एक 20 वर्षीय मछुआरे के शरीर में जलन और उसके बाद खुजली होने लगी। उसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच की तो उन्हें यह बीमारी समझ में नहीं आई। हैरानी तो तब हुई जब यह बीमारी बड़ी संख्या में मछुआरों में पाई गई।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सभी मरीजों की देखभाल की जा रही है और इस रहस्यमय बीमारी के लक्षणों की भी जांच हो रही है। साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि इन मरीजों के माध्यम से यह बीमारी किसी अन्य व्यक्ति में न फैले। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में एक नए वायरस का मामला भी सामने आया है, जिसके संक्रमण के सबूत भी कोरोना की तरह ही इंसानों से इंसानों में होने के मिले हैं। अमेरिका के सेंटर्स फॉर डीजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने इसकी पुष्टि की है। इसे 'चापरे वायरस' का नाम दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'चापरे वायरस' के असर से ऐसा बुखार होता है कि उससे ब्रेन हैमरेज होने का खतरा भी रहता है। इसके लक्षणों में बुखार से लेकर पेट दर्द, उल्टी, मसूड़ों से खून निकलना, त्वचा पर छाले आना और आंखों में दर्द आदि शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वायरस भी एक महामारी की वजह बन सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें