Fungal Infection in Monsoon: गर्मी से राहत दिलाता बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, उतनी ही अपने साथ कुछ स्वास्थ्य चुनौतियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है और कपड़ों व त्वचा पर नमी बनी रहती है, ऐसे में फंगल इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। फंगल इन्फेक्शन, जैसे दाद, खुजली और एथलीट फुट, बहुत आम हो जाते हैं और ये न केवल परेशान करते हैं, बल्कि अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो ये गंभीर भी हो सकते हैं।
मानसून में फंगल इन्फेक्शन से बचना मुश्किल लग सकता है, लेकिन कुछ आसान सावधानियां बरतकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।