फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: दिल को सेहतमंद रखने के लिए रोज खाएं ये चार मेवे, कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल

Wed, 23 Jul 2025 12:20 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हृदय रोग एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में सूखे मेवे अपने पोषक तत्वों से आपके दिल को सेहतमंद रख सकते हैं। आइए इस लेख में चार ऐसे ही चार मेवों के बारे में जानते हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप अपने दिल ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट हेल्थ को बेहतर रखते हैं ये ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Freepik.com
Heart Health Tips: आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में, हृदय रोग एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अनियमित खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा सीधे हमारे दिल की सेहत को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे में अपने हृदय को स्वस्थ रखना और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

अच्छी बात यह है कि केवल दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय, हम अपनी डाइट में कुछ छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव करके भी अपने हार्ट हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। हम अपनी रोजमर्रा की डाइट में कुछ प्रभावी बदलाव करके भी अपने दिल का खास ख्याल रख सकते हैं। सूखे मेवे ऐसे ही नेचुरल सुपरफूड्स होते हैं, जिनमें ऐसे कई पोषक तत्व मिलते हैं जो दिल के स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये न सिर्फ आपके हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार मेवों के बारे में जानते हैं, जिन्हें रोजाना अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने दिल को सेहतमंद और एक्टिव रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अखरोट - फोटो : freepik.com
अखरोट
अखरोट को अक्सर 'ब्रेन फूड' कहा जाता है, लेकिन यह आपके दिल के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। ओमेगा-3 सूजन को कम करने, खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को घटाने, रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने और दिल की धड़कन की अनियमितताओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

इसके अलावा, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में सहायता करते हैं। इसलिए आप इस ड्राई फ्रूट को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Thyroid: थायरॉइड के मरीजों को इन सब्जियों से करना चाहिए परहेज, वरना बढ़ सकती है समस्या
विज्ञापन

3 of 5
बादाम - फोटो : Adobe Stock
बादाम
बादाम भी हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट, विटामिन E, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बनाए रखता है।

विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो रक्त वाहिकाओं की दीवारों को नुकसान से बचाता है। मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय की सामान्य कार्यप्रणाली को बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना 5-10 भीगे हुए बादाम खाने से आपका दिल स्वस्थ और मजबूत रहता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी पर सीमित मात्रा में, हाई प्रोटीन डाइट से फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान
 

4 of 5
पिस्ता - फोटो : Freepik.com
पिस्ता
पिस्ता एक बेहद स्वादिष्ट मेवा होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, प्लांट स्टेरोल्स और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। प्लांट स्टेरोल्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं, जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

पिस्ता रक्तचाप को कम करने और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक है। रोजाना एक छोटी मुट्ठी पिस्ता का सेवन आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खजूर - फोटो : Freepik
खजूर
खजूर में घुलनशील फाइबर, पोटेशियम और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को खून में अवशोषित होने से रोकता है। पोटेशियम स्वस्थ ब्लड प्रेशर के लेवल को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। रोजाना 2-3 खजूर खाना दिल के स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें