Health in Humid Summer: मानसून का मौसम अपने साथ भले ही राहत भरी बारिश लाता है, लेकिन इसी मौसम में उमस और चिपचिपी गर्मी भी देखने को मिलती है। इस तरह की मौसम की स्थिति में हमारा शरीर बहुत जल्दी थक जाता है और कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकता है। उमस वाली गर्मी में पसीना बहुत आता है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने के कारण वह सूख नहीं पाता, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस स्थिति में डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन, फंगल इंफेक्शन और पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं।
इसलिए इस मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। थोड़ी सी भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। इस मौसम में अपनी दिनचर्या और खान-पान में कुछ छोटे-मोटे बदलाव करके आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इस उमस भरी गर्मी से बचने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस मौसम का आनंद ले सकें।