फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चिंता: कोरोना के बाद अब चीन में Mpox संक्रमण ने मचाई तबाही, जानिए इस संक्रामक रोग के बारे में सबकुछ

Fri, 04 Aug 2023 12:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चीन में बढ़ रहा है संक्रामक रोगों का जोखिम - फोटो : istock
पिछले तीन साल से अधिक समय से वैश्विक स्तर पर जारी कोरोना महामारी का प्रकोप अभी थमा नहीं है, हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोरोना के वैरिएंट्स में अब भी म्यूटेशन जारी है, इससे नए स्ट्रेन आने का खतरा बना हुआ है। भले ही संक्रमण की रफ्तार काफी कंट्रोल में है फिर भी इसे हल्के में लेने की गलती नहीं की जानी चाहिए।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में चीन में एक नए संक्रमण के बढ़ने को लेकर चेताया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में इन दिनों मंकीपॉक्स संक्रमण को बढ़ते हुए देखा जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तरफ जहां पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, वहीं चीन में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई को समाप्त सप्ताह तक चीन में 117 मामलों की पुष्टि हुई। 5 मई से लेकर 21 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते के बीच 315 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मंकीपॉक्स संक्रमण - फोटो : istock
चीन में तेजी से बढ़े हैं मंकीपॉक्स के केस

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे 2022 में केवल छह मामलों की पुष्टि हुई थी, जबकि इस बार दो महीनों में ही 300 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि इसके अतिरिक्त हालिया सप्ताह के दौरान चीन में साप्ताहिक मामलों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है, यहां पिछले तीन हफ्तों में संक्रमण के मामलों में 50% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
मंकीपॉक्स संक्रमण में त्वचा पर दाने की समस्या - फोटो : istock
विशेषज्ञ बोले- चीन सहित कई देशों में इसका खतरा

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. पीटर-चिन होंग कहते हैं, हम वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा कर रहे हैं, पर साथ ही एमपॉक्स भी गंभीर खतरे के तौर पर उभरा है। एमपॉक्स अभी खत्म नहीं हुआ है और हमने इसे चीन में बढ़ते देखा है। हमें उन जोखिमों को लेकर भी सावधान रहने की आवश्यकता है, जो संकेत करते हैं कि मंकीपॉक्स कई अन्य देशों में भी बढ़ सकता है। 

गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर एमपॉक्स का प्रकोप पूरे यूरोप में फैलने से पहले साल 2022 में यह यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ था, अमेरिका में इसके कारण हालात काफी बिगड़े थे। 

4 of 5
मंकीपॉक्स के खतरे से करें बचाव के उपाय - फोटो : istock
मंकीपॉक्स संक्रमण के बारे में जानिए

एमपॉक्स (मंकीपॉक्स), मंकीपॉक्स वायरस से होने वाला एक संक्रामक रोग है। इससे दर्दनाक दाने, बढ़े हुए लिम्फ नोड्स के साथ तेज बुखार हो सकता है। इसका प्रकोप मुख्यरूप से समलैंगिक, बाइसेक्सुअल लोगों में अधिक देखा जाता रहा है। हालांकि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने एक रिपोर्ट में अलर्ट किया था कि यौन संबंधों के अलावा भी इस संक्रमण को जोखिम कई और तरीके से हो सकता है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंकीपॉक्स से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : ANI
चीन में किसी भी टीके को मंजूरी नहीं

यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि एमपॉक्स को रोकने और इसके संक्रमण से बचाव के लिए दुनियाभर में तीन टीके,  जिनियोस वैक्सीन (यू.एस. में इस्तेमाल होने वाला एकमात्र टीका), ACAM2000 और इम्वेनेक्स उपलब्ध हैं, हालांकि चीन में कोई भी स्वीकृत नहीं है। 

एमपॉक्स कोविड की तुलना में कम संक्रामक है, लेकिन 2022 के बाद से 88,000 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पहले अफ्रीका के जंगली क्षेत्रों में ही इस संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए जाते थे, हालांकि अब कई विकसित देशों में भी इस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं। 


---------------
स्रोत और संदर्भ
2022-23 Mpox (Monkeypox) Outbreak: Global Trends


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें