फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की चेतावनी: ऑफिस की ये 'सामान्य आदतें' सेहत के लिए नुकसानदायक, तेजी से बढ़ा सकती हैं मोटापे का खतरा

Sat, 09 Jul 2022 04:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन बढ़ने के कारणों के बारे में जानिए - फोटो : iStock
बढ़ते हुए वजन की समस्या, बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए जीवनशैली की गड़बड़ी और खान-पान की आदतों को प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर देखते हैं। विशेषकर यदि आप भी सेंडेंटरी लाइफस्टाइल में जीवन गुजार रहे हैं तो इसके जोखिम को लेकर सावधान हो जाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं पिछले कुछ वर्षों में बढ़ते वजन की समस्या उन लोगों में काफी तेजी से रिपोर्ट की जा रहा है जिनका ज्यादातर समय ऑफिस में बैठे-बैठे बीत जाता है। इसके अलावा ऑफिस के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियां भी आपकी इस समस्या का कारण बन सकती हैं।

डॉक्टर्स कहते हैं, सिर्फ ऑफिस में बैठने की आपकी आदत ही मोटापे का कारण नहीं है, बल्कि ऑफिस में रोजाना हम जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां करते रहते हैं जो तेजी से वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। आमतौर पर इन आदतों को काफी सामान्य माना जाता है, जिसपर कोई खास ध्यान नहीं देता है। हालांकि इसके दुष्प्रभाव आपके लिए वजन बढ़ाने के साथ कई तरह की अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

आइए ऐसी ही कुछ गड़बड़ आदतों के बारे में जानते हैं जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

2 of 5
खान-पान की गड़बड़ आदतें - फोटो : iStock
देर से लंच करने की आदत के नुकसान

कई बार ऑफिस में ज्यादा काम की वजह से आप या तो लंच करना भूल जाते हैं या फिर देर से करते हैं। यह गड़बड़ आदत भी वजन बढ़ सकती है। ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोग लंच का समय तय नहीं कर पाते हैं। समय पर भोजन न करने से मेटाबॉलिज्म क्रियाओं पर असर होता है जिसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, मोटापा भी उनमें से एक है। यह आदत पाचन संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
वजन को कैसे कंट्रोल किया जाए? - फोटो : iStock
जल्दबाजी में लंच करना

काम के दबाव  या कम समय के कारण ज्यादातर लोग जल्दबाजी में खाना खाते हैं। वजन बढ़ने का एक कारण यह भी हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं, जल्दी-जल्दी खाना खाने से आपका पेट तो भर जाता है, लेकिन खाना ठीक से न चबा पाने की वजह से भी पाचन की समस्या हो सकती है, जिससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। इसलिए खाने को समय देते हुए ठीक से चबाकर ही खाएं। ऑफिस में लंच के समय और तरीके को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

4 of 5
ऑफिस के समय की गलतियां - फोटो : iStock
धूप से संपर्क न होना

सुबह से लेकर शाम तक ऑफिस के भीतर बैठकर काम करते रहने की आदत के चलते धूप से संपर्क न के बराबर ही हो पाता है। यह स्थिति न सिर्फ विटामिन-डी की कमी का कारण बनती है साथ ही इसका आपके वजन पर भी असर हो सकता है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों का दैनिक रूप से सूर्य के प्रकाश से संपर्क कम होता है, ऐसे लोगों में अन्य लोगों की तुलना में मोटापे का खतरा अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन बढ़ाने वाले कारक - फोटो : iStock
काम के दौरान कुछ खाते रहने की आदत

अक्सर आपने भी कई लोगों को देखा होगा जो काम करते समय कुछ न कुछ खाते रहते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस तरह की आदत को काफी नुकसानदायक मानते हैं। विशेषकर चिप्स, बिस्किट या फिर स्वीट ड्रिंक्स आदि के सेवन को तेजी से शरीर में वसा के संचय के लिए जाना जाता है। यदि आपकी भी इसी तरह की आदत है तो इससे तुरंत दूरी बना लें, वजन बढ़ाने के साथ यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकती है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें