Pudina leaves Uses: गर्मी के मौसम में हर कोई चटनी खाना पसंद करता है। फिर चाहे वो धनिया की हो या पुदीना की। पुदीने की पत्तियां अपनी खूशबू के अलावा अपने स्वाद के लिए जानी जाती हैं। पुदीना का इस्तेमाल चाय, ड्रिंक, दही और कॉकटेल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पुदीने की पत्तियां सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का काम करते हैं। आइए इसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।