फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों के लिए 'अमृत' से कम नहीं है मेथी का पानी, बस आजमाएं सेवन का ये देसी तरीका

Sun, 09 Nov 2025 07:16 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द और ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से परेशान रहते हैं। इसलिए आइए इस लेख में एक ऐसे देसी नुस्खे के बारे में जानते हैं, जिसे अपनाकर आप इन समस्याओं को ठीक कर रख सकते है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मेथी - फोटो : Freepik.com
Methi Water Benefits: ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है, और लोग अब ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर चुके हैं। ऐसे बदलते मौसम में अक्सर लोगों को वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम समेत अन्य कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दियों में स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने के लिए हमारे रसोई में कई देसी नुस्खे हैं, जिसे अपनाकर आप इन बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।

इसमें से एक है मेथी का पानी। मेथी के बीजों को आयुर्वेद में सदियों से इसके औषधीय गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी समस्याओं और अनियंत्रित ब्लड शुगर के लिए एक प्राकृतिक उपचार है।

मेथी के बीज घुलनशील फाइबर और विशेष अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं और पाचन की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे ग्लूकोज खून में धीरे-धीरे रिलीज होता है। यह पानी न केवल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है, बल्कि यह शरीर को अंदर से गर्माहट और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
ब्लड शुगर कंट्रोल करती है
मेथी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा इलाज है। इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर और एक विशेष अमीनो एसिड (4-हाइड्रॉक्सीआइसोल्यूसिन) इंसुलिन की कार्यक्षमता को तेजी से बढ़ाता है।

यह प्रक्रिया ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है, और यह आदत शरीर को दिनभर शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए तैयार करती है।
 
ये भी पढ़ें- World Diabetes Day 2025: मीठा खाने के अलावा ये आदतें भी बढ़ा देती हैं डायबिटीज का खतरा, बरतें ये सावधानियां
विज्ञापन

3 of 5
मेथी - फोटो : Freepik.com
जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत
सर्दियों में मेथी का पानी पीने का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है। मेथी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके साथ ही यह शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करती है, जो ठंड के कारण होने वाली अकड़न और दर्द से तुरंत राहत दिलाती है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: हाई बीपी से बढ़ जाता है इन गंभीर बीमारियों का जोखिम, जानें अचानक बढ़ने पर क्या कर सकते हैं?
 

4 of 5
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com
वजन नियंत्रण और पाचन में सुधार
मेथी के पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर होती है। सुबह इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं और वजन नियंत्रण में सहायता मिलती है। यह पानी पाचन तंत्र को साफ करता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है, और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेथी का पानी - फोटो : Freepik
सेवन का सरल और प्रभावी देसी तरीका
मेथी के पानी का पूरा लाभ लेने के लिए, रात को एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट इसका सेवन करें। अगर आप चाहें तो भीगे हुए मेथी दानों को चबाकर भी खा सकते हैं। यह साधारण क्रिया आपके मेटाबॉलिज्म को तुरंत सक्रिय कर देगी और आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखेगी।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें