फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेटरी नैपकिन ही नहीं ये चीजें भी पीरियड्स में देती हैं आजादी

Tue, 13 Dec 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीरियड्स के दौरान सेनेटरी नेपकिन का प्रयोग बहुत आम है। लेकिन इसके अलावा भी कई विकल्प हैं जिनका इस्तेमाल कामकाजी महिलाएं पीरियड्स के दौरान कर सकती हैं। आज हम उन्हीं के बारे में आपको बताएंगे-
विज्ञापन

2 of 5
टॅम्पोन को अपने देश में कम इस्तेमाल किया जाता है लेकिन विदेशों में इसकी मांग बहुत ज्यादा है। इसका फायदा ये होता है कि ये फीमेल पार्ट्स के अंदर पहना जाता है इसलिए ये स्पोर्ट्स से जुड़ी लड़कियों के लिए पीरियड्स के समय रुकावट नहीं बनता। ये हवा के संपर्क में नहीं आता इसलिए ये लंबे समय तक दुर्गंधरहित रहता है।

विदेश में 70 फीसदी महिलाएं टॅम्पोन का प्रयोग कर रही हैं क्योंकि ये बदलने और बदबू के झंझट से बचाता है और हैवी ब्लीडिंग के समय भी सहायक होता है।
विज्ञापन

3 of 5
मेंस्ट्रुअल कप को भी फीमेल पार्ट के अंदर ही पहना जाता है। ये काफी लचीला होता है। इसे एक से अधिक बार इस्तेमाल किया जा सकता है। ये मेंस्ट्रुअल फ्लूड को सोखता नहीं बल्कि उसे इकट्ठा करता है।

एक तय समय के बाद इसे बदला जा सकता है। ये वॉशेबल है और इसलिए इसे कई बार प्रयोग में लाया जा सकता है।

4 of 5
- फोटो : getty images
कई देशों में पीरियड्स पैन्टी का भी इस्तेमाल होता हैं। हालांकि ये सामान्य अंडरवियर की तरह ही होते हैं लेकिन इनका फैब्रिक इस तरह का होता है कि वो बिना शरीर को गंदा किए मेन्सुरल फ्लूड को सोख लेता हैं।

लंबे सफर पर निकली महिलाओं और खासकर सेनेटरी नैपकिन से परेशान होने वाली लड़कियों के लिए ये बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सी स्पॉन्जेज वेजाइना में इंसर्ट किया जाता है जो मैनसुरल फ्लूड को सोखता है। इसे भी एक से अधिक बार इस्तेमाल में लाया जाता है लेकिन ये मेन्सुरल कप्स की तरह लंबे समय तक इस्तेमाल में नहीं लाए जा सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें