वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग डाइट में सलाद लेते हैं। उन्हें लगता है ये मोटापा घटाने में उनकी मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलाद आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलाद खाते समय आपको किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
खबरदार! वजन घटाने के लिए खाते हैं सलाद? हो सकता है नुकसान
2 of 6
- लोगों में ये भ्रम होता है कि सलाद को वह किसी भी समय खा सकते हैं। खाने के साथ वह बहुत सारा सलाद ले लेते हैं जो नुकसान करता है। सलाद में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जिन्हें खाने के साथ नहीं बल्कि खाने से पहले या बाद में लेना चाहिए।
विज्ञापन
खबरदार! वजन घटाने के लिए खाते हैं सलाद? हो सकता है नुकसान
3 of 6
- पत्तेदार सब्जियों और फलों में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जिन्हें पचाने के लिए फैट्स की आवश्यकता होती है। इससे बचने के लिए सलाद में ऑलिव ऑल की ड्रेसिंग कारगर उपाय साबित हो सकती है।
खबरदार! वजन घटाने के लिए खाते हैं सलाद? हो सकता है नुकसान
4 of 6
- सलाद को सजाने के लिए कई बार ऐसी चीजों का प्रयोग कर दिया जाता है जो दरअसल में फैटी होते हैं। आइसबर्ग जैसे कुछ सलाद के पत्तों में जरूरी पोषक तत्व नहीं पाए जाते। आप पालक के पत्तों का
इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
खबरदार! वजन घटाने के लिए खाते हैं सलाद? हो सकता है नुकसान
5 of 6
- कई लोग सलाद को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें चीज डाल देते हैं। लेकिन बता दें कि चीज या मायोनीज के सलाद में कैलोरी की मात्रा फास्ट फूड से भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए सलाद में इन चीजों के प्रयोग से बचें।
खबरदार! वजन घटाने के लिए खाते हैं सलाद? हो सकता है नुकसान
6 of 6
- माना जाता है कि हरी सब्जियों का सलाद ही फायदेमंद रहता है, लेकिन हरे रंग के बजाय रंगदार फलों का सलाद अधिक फायदेमंद होता है। आप गाजर, मूली आदि से सलाद को रंग-बिरंगा बना सकते हैं।
- सलाद में कॉर्न और मटर कभी नहीं लेने चाहिए। इनमें कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है।