सिकल सेल के लिए दवा (सांकेतिक)
- फोटो : istock
काफी कम कीमत पर दवा उपलब्ध
इससे पहले दवा निर्माता एकेयूएमएस ने घोषणा की थी कि उसने देश का पहला स्वदेशी हाइड्रोक्सीयूरिया ओरल सॉल्यूशन लॉन्च किया है, जिसका उपयोग बच्चों में सिकल सेल रोग के इलाज के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि यह दवा सरकार को 600 रु. प्रति वायल की कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी, जो वर्तमान में वैश्विक स्तर पर उपलब्ध दवा की कीमत 77,000 (प्रति वायल) का लगभग 1% है।
कंपनी का कहना है कि ये दवा कमरे के तापमान पर स्थिर रह सकती है, जबकि दुनियाभर में प्रयोग का जाने वाली अन्य दवाओं के भंडारण के लिए 2-8 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है।