साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए वर्क आउट के साथ-साथ अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं। अगर आपको भी चाहिए मानुषी जैसा परफेक्ट फिगर तो आप भी फॉलो करना शुरू कर दें मानुषी जैसा डाइट प्लान। आइए हम आपको बताते हैं मानुषी के सीक्रेट डाइट प्लान के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : social media
मानुषी अपने दिनभर के खाने को 6 छोटे-छोटे मील में बांटकर रखती है। ऐसा करने से उन्हें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलता है। साथ ही खाने के प्रति उनकी क्रेविंग्स भी शांत होती है। मानुषी की दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी से होती है, जिसमें वह नींबू का एक टुकड़ा डालकर पीती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : file photo
मानुषी कहती हैं ब्रेकफास्ट से हमारे दिन का पहला मील होता है। लिहाजा हमें इसमें हेल्दी चीजों को खाना चाहिए। जिससे हमारी बॉडी पूरी तरह से चार्ज रहे। वह अपने ब्रेकफास्ट के प्लेट में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट लेना पसंद करती हैं। सुबह के नाश्ते में मानुषी ऐवकाडो, शक्करकंद और एग वाइट जैसी चीजें खाना पसंद करती हैं। वे कहती है कि हेल्दी नाश्ता करने से उनके शरीर में पूरे दिन एनर्जी से रहती है। काम करने में भी मन लगता है।
4 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : file photo
लंच से पहले मानुषी एक कप ब्लैक कॉफी के साथ कुछ स्नैक या फिर नारियल पानी पीना पसंद करती हैं। नारियल पानी हमारी आंतों को हेल्दी रखता है साथ में स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।