फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध पीना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें गर्म दूध पिएं या ठंडा

Thu, 07 Mar 2019 12:10 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Milk - फोटो : social media
दूध पीना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इसकी जानकारी हर किसी को है। भले ही आपको दूध पीना पसंद हो या न हो लेकिन फायदे के बारे में आपको जरूर पता होगा। हर व्यक्ति को प्रतिदिन एक ग्लास दूध पीना चाहिए। यह हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी को पूरा करता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फॉरस और विटमिन बी 12 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमें कई रोगों से बचाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
drinking milk - फोटो : social media
दूध के फायदे तो आप जान गए लेकिन अब आपको यह जानना है कि आखिर दूध पीना कैसे चाहिए ठंडा या फिर गर्म। कुछ लोगों को गर्म दूध पसंद आता है जिसमें वो हल्दी पाउडर या फिर अपनी मनपसंद चीजें मिक्स करके पीते हैं। तो वहीं कुछ लोगों को ठंडा दूध पसंद आता है। ठंडा करने के लिए वह दूध को कुछ देर तक फ्रिज में रखकर पीते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
milk - फोटो : social media
आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह के दूध को पीने से आपके शरीर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलेगा। कुछ लोगों को ठंडा दूध पीना इसलिए पसंद आता है क्योंकि यह प्रोसेसिंग के दौरान लो-लेवल से गुजरता है। इसमें भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो आपको पूरे दिन चार्ज रखता है। अगर आपको ठंडा दूध पीना पसंद है तो आप इसका सेवन सिर्फ सुबह के समय करें। रात को ठंड़ा दूध पीना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे आपको नींद आने में दिक्कत हो सकती है। 

4 of 5
milk - फोटो : social media
कुछ लोग ठंडा दूध का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि वह अपने वजन को कम करने के लिए ठंडे दूध का सेवन करते हैं। हालांकि सर्दी के मौसम में ठंडे दूध का सेवन बिल्कुल न करें। खांसी और फ्लू इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Milk - फोटो : social media
सर्दी के मौसम में गर्म दूध पीना ही सही रहता है। इसके अलावा अगर आप दूध में किसी तरह का प्रोटीन पाउडर या फिर हल्दी को मिक्स करना चाहते हैं तो ऐसे में गर्म दूध का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ठंडे दूध में इन सब चीजों को मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। साथ ही गर्म दूध बच्चों और बूढ़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें