फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lychee Benefits And Side Effects: गर्भवती महिलाएं संभलकर करें लीची का सेवन, फायदे के साथ हैं नुकसान भी

Mon, 12 Sep 2022 11:15 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लीची - फोटो : सोशल मीडिया
Lychee Benefits And Side Effects: स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। पौष्टिक आहार में कई तरह के फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। विशेषज्ञ शरीर में पौष्टिकता की पूर्ति के लिए ताजे फलों और तरह तरह की सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। सेब, केला, अमरूद जैसे तमाम फल हैं तो खाने में मीठे और स्वादिष्ट होते हैं तो वहीं सेहतमंद भी होते हैं। फलों में विटामिन, मिनरल्स के अलावा आयरन समेत तमाम पोषण तत्व पाए जाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पेट साफ करने, डायबिटीज से लेकर हृदय और किडनी की समस्याओं से राहत दिलाने का काम करते हैं। इन्हीं पौष्टिक फलों की श्रेणी में लीची भी शामिल है। लीची खाने के कई फायदे हैं। हालांकि लीची खाने के कई नुकसान भी हैं। ऐसे में अगर आप लीची का सेवन करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। लीची के सेवन के फायदे और नुकसान के बारे में जानकर रखें अपनी सेहत का ध्यान।
विज्ञापन

2 of 6
डिहाइड्रेशन - फोटो : Pixabay
लीची खाने के फायदे

डिहाइड्रेशन

गर्मियों में लीची का सेवन बहुत फायदेमंद है। लीची डिहाइड्रेशन होने से बचाती है। अपनी डाइट में लीची को शामिल करके आप शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। लीची में अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है, जो लीची के सेवन से फायदा पहुंचाता है।
विज्ञापन

3 of 6
रोग प्रतिरोधक क्षमता - फोटो : iStock
रोग प्रतिरोधक क्षमता

लीची का सेवन इम्यूनिटी मजबूत करने में भी फायदेमंद है। लीची में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट की मात्रा होने से व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

4 of 6
पाचन - फोटो : pixa
पाचन

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो भी लीची का सेवन फायदेमंद है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए लीची का सेवन कर सकते हैं। लीची में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को बेहतर बनाता है। गर्मियों में उल्टी, दस्त की समस्या से बचने के लिए लीची का सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 6
Pregnancy - फोटो : iStock
लीची के सेवन के नुकसान
  • लीची का अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर संतुलित मात्रा में गर्भवती लीची नहीं खाती तो पेट दर्द और कब्ज की समस्या हो सकती है।
  • गर्मियों में लीची का सेवन फायदेमंद है लेकिन इससे शरीर में हीटिंग इफेक्ट्स होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लीची - फोटो : सोशल मीडिया
  • ज्यादा लीची खाने के एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
  • लीची का सेवन अर्क ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। डायबिटीज मरीजों को लीची का सेवन करते समय लगातार ब्लड शुगर मॉनिटर करते रहना चाहिए।
---------------------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें