फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: मोटापा अकेली समस्या नहीं, ऐसे खतरनाक बीमारियों का भी बन सकता है कारण

Sun, 11 Sep 2022 12:49 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोटापे से होने वाली बीमारियां - फोटो : iStock
Health Tips: कोरोना काल से लोगों में अपनी सेहत को लेकर सतर्कता बढ़ी है। हालांकि सेहत पर ध्यान न देने के कारण वजन बढ़ने और मोटापे से ग्रस्त होने जैसी समस्याएं भी बढ़ीं। मोटापा कई रोगों की वजह होता है। शरीर का वजन बढ़ना संपूर्ण सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसके अलावा मोटापा शारीरिक और मानसिक रूप से नकारात्मक असर डालता है। वजन बढ़ने की वजह से मानसिक कमजोरी होने के साथ ही कई सारी शारीरिक बीमारियां हो सकती हैं। मोटापे को दूर करने के लिए लोग डाइटिंग करने लगते हैं। वजन घटाने के लिए कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। घंटो वर्कआउट करते हैं। लेकिन मोटापे को कंट्रोल करने और वजन कम करने के लिए डाइटिंग और वर्कआउट भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। चलिए जानते हैं मोटापे से होने वाली बीमारियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
डायबिटीज का खतरा - फोटो : iStock
डायबिटीज का खतरा

मोटापे के कारण डायबिटीज की समस्या हो सकती है। शरीर में ब्लड ग्लूकोज का सामान्य स्तर 70 से 120 मिलीग्राम/डीएल से अधिक नहीं होना चाहिए। कई बार मोटापे के कारण ब्लड ग्लूकोज का लेवल बढ़ने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा रहता है। ओबेसिटी फैटी एसिड में बढ़ोतरी का भी यही कारण है। इसलिए मोटापे पर काबू न पाने के कारण डायबिटीज हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
उच्च रक्तचाप की समस्या - फोटो : iStock
उच्च रक्तचाप की समस्या

वजन लगातार बढ़ने से उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हो सकता है। उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। अगर रक्तचाप 140/90 एमएमएचजी या इससे भी अधिक रहता है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। मोटापे के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

4 of 6
नींद की समस्या - फोटो : Pixabay
नींद की समस्या

वजन अधिक होने से रात में अच्छी नींद नहीं आती। इसका एक कारण आंत में चर्बी जमा होने के कारण रक्त वाहिकाएं सामान्य रूप से ब्लड सप्लाई करने में सक्षम नहीं होती और नींद के दौरान सांस लेने में समस्या महसूस होती है। पर्याप्त और गहरी नींद न ले पाने के कारण स्लीप एप्निया की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा - फोटो : istock
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

मोटापे के कारण आइसोनिक स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। अधिक वजन के कारण मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में ब्लड सप्लाई नहीं हो पाता। ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज के कारण ब्लड सप्लाई बाधित हो जाता है और ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हृदय रोग का खतरा - फोटो : iStock
हृदय रोग का खतरा

वजन बढ़ने के कारण हृदय रोग की संभावना भी बढ़ सकती है। मोटापे के कारण कार्डियोवैस्कुलर संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा भी होता है।एन्जाइना, हार्ट फेल, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट जैसे खतरे की संभावना भी बढ़ जाती है।
------------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें