फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: पेट से पूरी गंदगी बाहर करके पाचन को बूस्ट कर देगी यह एक आदत, फैट बर्न करने में भी इसके लाभ

Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाचन स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Pixabay
पाचन स्वास्थ्य का ठीक रहना पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। इसके लिए विशेषज्ञ कुछ आदतों में बदलाव पर जोर देते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि अगर हम दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं तो इसके कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। वहीं अगर सुबह खाली पेट गर्म पानी पिया जाए तो यह और भी लाभदायक हो सकता है। रोजाना सुबह दो गिलास गर्म पानी पीने की आदत  पेट से पूरी गंदगी बाहर करके पाचन स्वास्थ्य में विशेष सुधार करने में आपके लिए मददगार हो सकती है। गर्म पानी पीने की आदत को आंतों से लेकर लिवर को डिटॉक्स करने और फैट को कम करने तक के लिए फायदेमंद पाया गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है, जिसके परिणामस्वरूप न सिर्फ पाचन स्वास्थ्य ठीक रहता है साथ ही इससे वजन को कम करना भी आसान होता है। गर्म पानी पीने से आंतों को साफ करने और शरीर में अपशिष्टों को कम करने में मदद मिलती है, जिससे पेट फूलने, कब्ज, बवासीर जैसी दिक्कतों से बचाव किया जा सकता है।

सभी लोगों को नियमित रूप से यह आदत जरूर बनानी चाहिए। आइए जानते हैं कि रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से और क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
गर्म पानी पाने के जबरदस्त फायदे - फोटो : istock
पेट की कई दिक्कतें होती हैं दूर

डिहाइड्रेशन को कब्ज की समस्या के प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है, रोज सुबह गर्म पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पाचन स्वास्थ्य भी ठीक होता है। आंतों और लिवर की सफाई होने और अपशिष्टों के बाहर निकलने से इन अंगों के कार्य को और बेहतर किया जा सकता है।

साल 2016 के एक अध्ययन में पाया गया कि सर्जरी के बाद गर्म पानी आंतों को स्वस्थ रखने और गैस कम करने में काफी लाभकारी हो सकती है। हाइड्रेटेड रहने से मल पास करना भी आसान हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
फैट कम करने के लिए लाभकारी है गर्म पानी - फोटो : Pixabay
फैट बर्न करने में सहायक

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी रोज सुबह गर्म पानी पीने से विशेष लाभ मिल सकता है। यह आदत आपके मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करती है, इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। गर्म पानी शरीर में फैट के अणुओं का ब्रेक डाउन करके पाचन को आसान बनाती है। इस आदत से शरीर में अतिरिक्त फैट के जमाव को भी कम किया जा सकता है। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए भी इस आदत से लाभ मिलता है। 

4 of 5
रोज सुबह पिएं गर्म पानी - फोटो : Pixels
ठंडक-एलर्जी की समस्याएं भी होती हैं कम

सुबह गर्म पानी पीने से इम्युनिटी को भी मजबूती मिलती है, विशेषकर ठंड के मौसम में इसके कई प्रकार के लाभ हैं। गर्म पानी पीने से शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह गले के संक्रमण और सर्दी-जुकाम की समस्या को कम करने का भी प्रभावी उपाय है। गले की खराश को दूर करने में इस आदत से आपको विशेष फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोज सुबह पिएं गर्म पानी - फोटो : istock
मूड भी रहता है ठीक

अध्ययनों से पता चलता है कि गर्म पानी पीने से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कार्यों में सुधार होता है, ऐसे में आप कम चिंतित महसूस करते है। साल 2014 के एक अध्ययन के अनुसार, कम पानी पीने से संतुष्टि और सकारात्मक भावनाओं में कमी हो सकती है, इसलिए हाइड्रेटेड रहना आपके मूड को ठीक रखने में भी लाभकारी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें