हार्ट हेल्थ के लिए डाइट रखें ठीक
- फोटो : Freepik.com
लो ब्लड प्रेशर में कैसे आराम पाएं?
हर बार बीपी लो होने पर दवाओं की जरूरत नहीं होती। कई बार थोड़ी देर आराम करने और पानी पीने से भी स्थिति सामान्य हो सकती है। लेकिन बार-बार ऐसा होना किसी अंदरूनी कारण का संकेत हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
- शरीर में पानी की कमी होने पर रक्तचाप कम हो सकता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेना मददगार हो सकता है।
- कुछ लोगों में डॉक्टर की सलाह से नमक और पानी की मात्रा बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर, हृदय या किडनी की बीमारी वाले लोगों को ऐसा खुद से नहीं करना चाहिए।
- कैफीन वाले पेय कुछ समय के लिए रक्तचाप बढ़ा सकते हैं।
- इसी तरह विटामिन बी-12 की कमी होने पर उसे दूर करना जरूरी हो सकता है।
- बार-बार कम रीडिंग आने पर सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय इसके वास्तविक कारण की जांच कराना सबसे जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।