Low Blood Sugar Symptoms And Treatment: शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम होना एक ऐसी स्थिति है जिसे अक्सर लोग सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसे डॉक्टरी भाषा में हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। हमारे दिमाग और शरीर के अन्य अंगों को ऊर्जा के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है। जब खून में शुगर का लेवल 70 mg/dL से नीचे चला जाता है, तो शरीर 'फाइट या फ्लाइट' मोड में आ जाता है, जिससे हाथ-पांव का कांपना, अचानक बहुत तेज पसीना आना, घबराहट और धड़कन का तेज होना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
यह स्थिति डायबिटीज के उन मरीजों में अधिक देखी जाती है जो दवा लेकर खाना भूल जाते हैं या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं। हालांकि बिना डायबिटीज वाले लोगों में भी लंबे समय तक भूखे रहने या अत्यधिक शराब के सेवन से शुगर लेवल गिर सकता है। इसे नजरअंदाज करना घातक हो सकता है क्योंकि शुगर की कमी से व्यक्ति बेहोश हो सकता है या उसे दौरे पड़ सकते हैं, गंभीर मामलों में मरीज कोमा में भी जा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।