पीलिया को न लें हल्के में
- फोटो : Adobe Stock
बार-बार हो रहा है पीलिया?
बार-बार पीलिया होना लिवर की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तब शरीर में बिलीरुबिन नामक पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे पीलिया हो सकता है। इसमें गहरे रंग का पेशाब, हल्के रंग का मल और अत्यधिक कमजोरी भी हो सकती है। यह स्थिति हेपेटाइटिस, बाइल डक्ट की रुकावट या गंभीर लिवर रोग का संकेत हो सकती है।
त्वचा में रहती है खुजली?
लगातार पूरे शरीर में खुजली होना भी कुछ मामलों में लिवर रोग से जुड़ा हो सकता है। जब पित्त का प्रवाह प्रभावित होता है, तो कुछ पदार्थ त्वचा में जमा होकर खुजली पैदा कर सकते हैं।इसके अलावा लिवर खून जमाने वाले प्रोटीन भी बनाता है। यदि इसकी कार्यक्षमता कम हो जाए तो शरीर पर आसानी से नीले निशान पड़ सकते हैं या मामूली चोट लगने पर भी ज्यादा रक्तस्राव हो सकता है।